एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

शेयर करें

नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की घोषणा की है, जिनमें पहले से भी अधिक सुविधाएँ शामिल की गई हैं। 8 अक्टूबर, 2026 से ग्राहक इन नए पोस्टपेड प्लान्स के साथ हर साल एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ़्त रोमिंग का लाभ उठा सकेंगे । इसके अलावा, उन्हें पहले से उपलब्ध सभी मौजूदा लाभ भी मिलते रहेंगे।

मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक में 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस और मुफ्त इनकमिंग एसएमएस शामिल हैं। इसकी वैधता 5 दिन होगी। ग्राहकों को अपनी पसंद के समय पर 5-दिन वाले पैक को एक्टिवेट करने की पूरी सुविधा मिलती है, जिससे विदेश यात्रा के दौरान कनेक्टेड रहना और भी आसान हो जाता है। एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान के ग्राहकों के लिए मुफ्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधा प्लान में शामिल प्रत्येक परिवार सदस्य को उपलब्ध होगी।

See also  UPI Payment Cost: जानिए 1 UPI ट्रांजैक्शन पर कितना खर्च करती हैं कंपनियां

शेयर करें
लॉन्च हुई Nissan Tekton