सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने जरूरतमंदों को छतरियां बांटी

रायपुर। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए समाजसेवा के उद्देश्य से एम.जी. रोड,कटोरा तालाब,राजेंद्र नगर, मरीन ड्राइव क्षेत्र में जरूरतमंद मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला एवं गुमटी संचालकों को नि:शुल्क छतरियों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य वर्षा के दौरान खुले आसमान के नीचे कार्य करने वाले श्रमिकों एवं छोटे व्यवसायियों को राहत प्रदान करना था।


इस अवसर पर पंचायत के अध्यक्ष संजय जयसिंग एवं महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत सदैव समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। वर्षा ऋतु में दैनिक आजीविका के लिए सड़कों पर कार्य करने वाले श्रमिकों, सब्जी विक्रेताओं तथा ठेला-गुमटी संचालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों की छोटी-सी सहायता भी उनके लिए बड़ा संबल बनती है। भविष्य में भी पंचायत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी। छतरी वितरण के दौरान जरूरतमंदों ने पंचायत के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संजय जयसिंग ,मोहन वर्ल्यानी, जय आर्य, संजय जादवानी, राजेश गिदवानी,विशाल नारंग,सुशील दरिया, चंदन पारवानी,धनेश मटलानी विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी ने दिया।

शेयर करें
See also  निमया फाउंडेशन ने संगीत पुरोधा रामदास अग्रवाल का किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *