”रायपुर गारमेंट फेयर 2026” का भव्य शुभारंभ

शेयर करें

  • छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने किया उद्घाटन

रायपुर। रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विशाल ”रायपुर गारमेंट फेयर 2026” (RGF’26) का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ 28 जुलाई 2026 को वी.आई.पी. रोड स्थित होटल ओमाया गार्डन्स में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस बहुप्रतीक्षित फेयर का विधिवत शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने आयोजकों को बधाई दी और गारमेंट क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया ”रायपुर गारमेंट फेयर केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के गारमेंट एवं होजियरी व्यापारियों के लिए संभावनाओं का एक सशक्त द्वार है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके व्यावसायिक कौशल को बढ़ावा देने और उन्हें सर्वोत्तम मंच प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। RGF’26 निश्चित रूप से प्रदेश के व्यापारिक परिदृश्य को एक नया आयाम और गति प्रदान करेगा।”
चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष एवं एसोसिएशन के मार्गदर्शक जसप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि RGF’26 का आयोजन हमारी व्यापारिक एकजुटता और निरंतर प्रगति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। हर वर्ष यह फेयर नए आयाम स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में हम व्यापारियों को एक ऐसा एकीकृत मंच देने में सफल रहे हैं, जहाँ नए रुझानों, बेहतरीन गुणवत्ता और सुलभ व्यापार का बेहतरीन संगम देखने को मिल रहा है।”
रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद तलरेजा ने अपने संबोधन में रायपुर गारमेंट फेयर की रूपरेखा प्रस्तुत की और चेम्बर के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त और कहा कि छत्तीसगढ़ के समग्र व्यापार जगत के संबल और हम सभी के मार्गदर्शक, चेम्बर के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष  सतीश थौरानी का इस मंच पर आगमन हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। आपकी दूरदर्शी सोच, ओजस्वी नेतृत्व और व्यापारियों के प्रति आपकी निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आपके कर-कमलों से इस फेयर का शुभारंभ होना संपूर्ण गारमेंट एसोसिएशन के लिए प्रेरणादायी है। हम आपके सतत मार्गदर्शन और अमूल्य सहयोग के लिए आपका हृदय से कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं। उद्घाटन सत्र के पश्चात अतिथियों ने फेयर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रदर्शित नवीन संग्रह एवं डिजाइनों की सराहना की। यह फेयर 28, 29 और 30 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित रहेगा।
आज के भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-विनोद तलरेजा, सोनिया साहू, हरिराम तलरेजा, मनीष प्रजापति,पंकज जैन, दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर, मंत्री-धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, गुलाबचंद्र साहू,करण मदनानी, ट्रांसपोर्ट चेम्बर अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी, सदस्य-निखिल पंड्या, रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक ओम प्रकाश खुशालानी, विजय मुकीम, नंदलाल बलवानी, मनीष दरिरा, मोनू वासवानी, दिनेश बालानी, खजांची लाल अग्रवाल, वासु नचरानी, सेवकराम बजाज, मनोहर बजाज, भरत आनंद, विकास वासवानी सहित चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारी और गारमेंट व्यवसाय से जुड़े प्रमुख व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें
See also  रायपुर सेंट्रल जेल: 'निश्चय कार्यक्रम' से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *