कैट ने UPI पर प्रस्तावित MDR शुल्क स्थगित करने के निर्णय का किया स्वागत

शेयर करें

  • प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार
  • इस निर्णय से व्यापारियों के हितों की रक्षा होगी और त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान के प्रति विश्वास मजबूत होगा – अमर पारवानी

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने UPI लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क को स्थगित करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति व्यापारियों की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

See also  रसोई के बजट को राहत: रिकॉर्ड ऊंचाई से थोड़े नीचे आए चीनी के दाम

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने कहा कि त्योहारी एवं विवाह सीजन के दौरान यह निर्णय समयानुकूल और व्यावहारिक है। इस अवधि में देशभर के लाखों व्यापारी और MSME अपने कारोबार की बड़ी उम्मीदें रखते हैं। ऐसे समय में अतिरिक्त लेनदेन शुल्क से सीमित लाभ पर काम करने वाले व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ सकता था और डिजिटल भुगतान को अपनाने की गति भी प्रभावित हो सकती थी।

अमर पारवानी ने आगे कहा कि यह निर्णय 30 सितंबर 2026 को हुई उस बैठक के बाद आया है, जिसमें कैट के नेतृत्व में लगभग 20 प्रमुख व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से मुलाकात कर ₹2,000 से अधिक के UPI लेनदेन पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत MDR शुल्क के संभावित प्रभावों से अवगत कराया था।

See also  मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी को किया सम्मानित

इस बीच, कैट देशभर के व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर व्यापारियों की चिंताओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए निरंतर समन्वय और संवाद कर रहा है।

पारवानी ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का व्यापारियों की समस्याओं को समझने और सकारात्मक निर्णय लेने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। कैट डिजिटल भुगतान का पूर्ण समर्थन करता है, लेकिन यह व्यवस्था व्यापारियों, विशेषकर छोटे कारोबारियों के लिए किफायती और टिकाऊ बनी रहनी चाहिए। यह स्थगन व्यापारियों का विश्वास मजबूत करेगा और एक सशक्त डिजिटल भारत के निर्माण में सरकार तथा व्यापारिक समुदाय की साझेदारी को और मजबूत बनाएगा।”

See also  मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी को किया सम्मानित

शेयर करें
लॉन्च हुई Nissan Tekton