छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम: चेम्बर ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप को सौंपा ज्ञापन

चेंबर अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप को सौंपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम को व्यावहारिक व युक्तियुक्त बनाने की मांग

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने वाहन व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, आवश्यक कदम उठाने का दिया आश्वासन

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल एवं छत्तीसगढ़ ऑटोमोबाइल रिसेलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के परिवहन मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ”छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम, 1994” में किए जा रहे नए संशोधनों और पुरानी गाड़ियों के क्रय-विक्रय (रिसेल) पर लागू किए जा रहे अव्यावहारिक नियमों के विरोध में एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने मंत्री को अवगत कराया कि नए प्रस्तावित नियमों के कारण प्रदेश के हजारों छोटे और मध्यम स्तर के वाहन व्यापारियों के सामने व्यवसाय बंद होने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए इन नियमों की समीक्षा करने और इन्हें व्यावहारिक व युक्तियुक्त बनाने का विशेष आग्रह किया।

See also  भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन शुरू

वाहन व्यापारियों की मुख्य मांगें और चिंताएं

सतीश थौरानी ने आगे कहा कि पुरानी गाड़ियों के ओनरशिप ट्रांसफर पर लागू 1% के नए टैक्स से बाजार में भारी मंदी है। उन्होंने इस टैक्स को तुरंत वापस लेकर पूर्व की भांति केवल मामूली शुल्क ही लेने की बात कही, साथ ही डीलरों से मांगी जा रही भारी-भरकम बैंक गारंटी को पूरी तरह निरस्त करने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुख्य बिंदु:

  • ऑनलाइन एंट्री का नियम: ”उसी दिन” ऑनलाइन एंट्री के नियम को अव्यावहारिक बताते हुए कहा कि सर्वर डाउन होने या ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदी की स्थिति में यह असंभव है। अतः तकनीकी जांच और दस्तावेजों के सत्यापन हेतु शासन द्वारा पर्याप्त समय प्रदान किया जाए।

  • लाइसेंस निरस्तीकरण पर रोक: किसी लिपिकीय त्रुटि या तकनीकी देरी को गंभीर धोखाधड़ी की तरह न देखा जाए। ऐसे मामलों में सीधे लाइसेंस निरस्त करने के बजाय डीलरों को सुधार और स्पष्टीकरण का उचित अवसर मिलना चाहिए।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल: 'निश्चय कार्यक्रम' से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी

वाहन व्यापारियों की चिंताओं और चेंबर द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन को बेहद गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शासन व्यापारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि व्यापार को सुगम बनाना और विसंगतियों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने इस दिशा में आवश्यक व सकारात्मक कदम उठाने का पूर्ण आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कार्यकारी अध्यक्ष-जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-दिलीप इसरानी, जितेन्द्र शादीजा, छत्तीसगढ़ आटोमोबाइल रिसेलर्स एसोसियेशन के संरक्षक राजेश कुमार नायर, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रमजीत हुंदल, महासचिव कुलवंत सिंह गुम्बर, कोषाध्यक्ष सुमीत जैन, उपाध्यक्ष जियाउर रहमान, सचिव विकास बरड़िया, चुनाव प्रभारी बलविंदर सिंह, रायगढ़ प्रभारी दीपक डोरा, दुर्ग प्रभारी आशीष चौकसे, वरिष्ठ सदस्य-सचिन जैन, देवेन्द्र सिंग राजपाल, सदस्य अमरजीत सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *