जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने की पत्रकारों से चाय पर चर्चा

शेयर करें

रायपुर (Corporate Mirror)। रायपुर प्रेस क्लब के गौरव को वापस लौटाने और इसके कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रायपुर प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार (Renovation) प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के क्रम में जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रेस क्लब भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों उच्च अधिकारियों ने भवन के आवश्यक विकास कार्यों को लेकर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की, जिसके बाद पत्रकारों से चाय पर एक अनौपचारिक भेंट एवं आत्मीय संवाद भी हुआ।

प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प और विकास कार्यों पर रणनीति

निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रेस क्लब परिसर का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने भवन को आधुनिक और पत्रकारों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए जरूरी जीर्णोद्धार कार्यों पर जोर दिया। इस दौरान जोन कमिश्नर 4 दिव्या चन्द्रवंशी सहित नगर निगम और जनसंपर्क विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने विकास कार्यों के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की।

See also  नवा रायपुर में स्थापित होगा करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर !

चाय पर चर्चा में शामिल हुए रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक

इस अनौपचारिक संवाद और ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में रायपुर मीडिया जगत के कई दिग्गज, वरिष्ठ संपादक और प्रेस क्लब के पदाधिकारी एकजुट हुए। इस खास अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

  • प्रेस क्लब पदाधिकारी: अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, महासचिव दिलीप साहू, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और दिलीप जांगड़े।

  • वरिष्ठ संपादक व पत्रकार: ‘जनता से रिश्ता’ के प्रधान संपादक पप्पू फरिश्ता, राज. संपादक जाकिर घुरसेना, ‘नवभारत’ के संपादक राजेश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा, बृजेश चौबे, प्रशांत शर्मा, प्रदीप दुबे (मामा), संजीव वर्मा, रवि भोई, प्रफुल पारे, मनीष वोरा, जावेद खान, मुकेश वर्मा और यशवंत धोटे।

  • प्रशासनिक अधिकारी: जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक संजीव तिवारी, संतोष मौर्या, और संयुक्त संचालक बालमुकुंद तंबोली समेत जनसंपर्क और नगर निगम के अन्य अधिकारी व पत्रकार बंधु।

See also  लौहपुरुष सरदार पटेल के नाम पर होगा डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का नामकरण

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लॉन्च हुई Nissan Tekton