- 665KM रेंज के साथ मिल रहे हैं कई प्रीमियम फीचर्स
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स द्वारा भारतीय बाजार में कई तरह की कारें ऑफर की जाती हैं. वहीं टाटा द्वारा ईवी सेगमेंट में भी कई कारें ऑफर की जाती हैं. कंपनी द्वारा अब बाजार में नई सिएरा ईवी ( Tata Sierra EV ) को लॉन्च किया जा चुका है. ऐसे में अगर आप एक नई ईवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप नई टाटा सिएरा ईवी को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. आज हम आपको टाटा सिएरा ईवी की सभी डिटेल्स के बारे में बताने वाले हैं.
सबसे पहले बात कर लेते हैं नई टाटा सिएरा ईवी की कीमत के बारे में तो नई टाटा सिएरा ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये है. वहीं नई सिएरा ईवी के टॉप वेरिएंट की कीमत 24.79 लाख रुपये है. नई टाटा सिएरा ईवी 4 वेरिएंट में पेश की गई हैं. इसमें Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A शामिल है.
नई टाटा सिएरा ईवी डिजाइन
नई टाटा सिएरा ईवी के डिजाइन की बात करें तो यह लगभग पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा ही है. हालांकि, इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. इसमें बॉडी कलर क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और EV-विशेष डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं. वहीं इस नई SUV में नए 18-इंच एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं, जो इसकी इलेक्ट्रिक पहचान को और मजबूत बनाते हैं. साथ ही नई सिएरा ईवी कई आकर्षक कलर्स में उपलब्ध है.
नई टाटा सिएरा ईवी फीचर्स
नई नई टाटा सिएरा ईवी डिजाइन का इंटीरियर अब और भी प्रीमियम बनाया गया है. इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलता है, जिसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हैं. नई सिएरा ईवी के अन्य फीचर्स कुछ इस तरह से हैं.
- वायरलेस फोन चार्जर
- एयर प्यूरीफायर
- ई-वैलेट
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- एम्बिएंट लाइटिंग
- रियर सनब्लाइंड
- डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- पावर्ड टेलगेट
- 12 JBL ब्लैक स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos ऑडियो
- हेड-अप डिस्प्ले
- सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो सिएरा ईवी में ADAS लेवल-2, 6 एयरबैग, ESP, 540-डिग्री कैमरा और कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं.
टाटा सिएरा ईवी बैटरी, पावर और रेंज
नई टाटा सिएरा ईवी में 63 kWh और 75 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. इसमें डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जिसमें पीछे 175 kW और आगे 103 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है. दोनों मोटर मिलकर 504 Nm का पीक टॉर्क देती हैं. रेंज की बात करें तो
- 75 kWh बैटरी- एक बार चार्ज करने पर 665 किमी (MIDC) तक की दावा की गई रेंज और 500 किमी से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज
- 63 kWh बैटरी- 565 किमी (MIDC) तक की दावा की गई रेंज
इस ईवी में 20 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे सिर्फ 15 मिनट में 250 किमी से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज जोड़ी जा सकती है. इसके अलावा इसमें 7.2 kW और 3.3 kW AC चार्जिंग का विकल्प भी दिया गया है.
