80 रुपए से शुरू होगी फैशन की शानदार खरीदारी, ऑफर 15 तक
रायपुर | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फैमिली फैशन एवं लाइफस्टाइल स्टोर सुमीत बाजार की ओर से 1 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘फ्रीडम फेस्टिवल सेल’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष सेल में ग्राहकों को सिर्फ 80 रुपए से फैशन और घरेलू उपयोग के हजारों आकर्षक उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस कैंपेन का मुख्य आकर्षण ‘80 का वार- ऑफर की सलामी’ है, जिसके तहत पुरुष, महिला एवं बच्चों के परिधान, साड़ियां, कुर्तियां, टीशर्ट, लोअर, जींस, बेडशीट, तौलिए, पर्दे, चटाई सहित अनेक उत्पाद बेहद किफायती कीमतों पर उपलब्ध रहेंगे। सेल में 80 रुपए, 180 रुपए, 280 रुपए, 380 रुपए, 480 रुपए एवं 580 रुपए की विशेष प्राइस कैटेगरी बनाई गई है, जिससे हर वर्ग का ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सके। इसके अलावा चुनिंदा उत्पादों पर बाय 1 गेट 1 का विशेष ऑफर भी ग्राहकों को मिलेगा। सुमीत बाजार प्रबंधन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को देखते हुए इस बार ग्राहकों के लिए पहले से अधिक स्टॉक एवं नई वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। कंपनी का उद्देश्य हर परिवार को किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण फैशन उपलब्ध कराना है। प्रबंधन ने सभी ग्राहकों से आग्रह किया है कि वे 1 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने नजदीकी सुमीत बाजार स्टोर में पहुंचकर इस आकर्षक सेल का लाभ उठाएं।
