1.14 अरब टन फ्यूल बनाकर भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

शेयर करें

भारत ने एक बार फिर बाजी मार ली है. देश ने फ्यूल प्रोडक्शन के मामले में दुनिया में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है. साल 2024 के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने करीब 1.14 अरब मीट्रिक टन मिनरल फ्यूल का उत्पादन किया है. इसके साथ भारत दुनिया में फ्यूल का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है. इस लिस्ट में भारत से आगे बस चीन, अमेरिका और रूस ही हैं. बस आपको ये ध्यान देना है कि यहां पर फ्यूल का मतलब सिर्फ पेट्रोल और डीजल नहीं बल्कि कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस भी है. भारत के टोटल उत्पादन में सबसे बड़ा हिस्सा कोयले का है.

See also  पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरा : यूरेनियम डील समेत 18 समझौतों से इंडो-पैसिफिक में बदलेगा पावर बैलेंस

किसका है सबसे बड़ा योगदान?
भारत ने 2024 में करीब 1.085 अरब टन कोयलेl का उत्पादन किया है. इसके मुकाबले देश में कच्चे तेल का उत्पादन करीब 2.89 करोड़ टन और प्राकृतिक गैस का उत्पादन करीब 2.88 करोड़ टन रहा है. यानी भारत के टोटल फ्यूल उत्पादन में करीब 95 फीसदी हिस्सा अकेले कोयले का रहा है. यही कारण है कि भारत इस ग्लोबल रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंचा है.

कौन सा देश है नंबर-1?
फ्यूल उत्पादन के मामले में चीन दुनिया में सबसे आगे है. 2024 में चीन ने करीब 4.81 अरब मीट्रिक टन फ्यूल का उत्पादन किया. इसमें भी कोयले का हिस्सा सबसे ज्यादा रहा है. इसके बाद अमेरिका करीब 2.28 अरब टन उत्पादन के साथ दूसरे नंबर पर रहा. अमेरिका का फ्यूल उत्पादन भारत से काफी अलग है, क्योंकि वहां कोयले के साथ कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का भी बड़ा उत्पादन होता है. रूस करीब 1.46 अरब टन उत्पादन के साथ तीसरे नंबर पर रहा. उसके बाद भारत का नंबर आता है.

See also  पावर सेक्टर को राहत: जुलाई में कोयला आपूर्ति 18% बढ़ी

दुनिया के टॉप फ्यूल प्रोड्यूसर की लिस्ट-

रैंकदेश का नाम2024 में फ्यूल प्रोडक्शन
1चीन4.81 अरब टन
2अमेरिका2.28 अरब टन
3रूस1.46 अरब टन
4भारत1.14 अरब टन
5इंडोनेशिय92.14 करोड़ टन

बता दें इंडोनेशिया के बाद ही ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देश आते हैं. लेकिन भारत का चौथे नंबर पर होना ये नहीं बताता कि देश पेट्रोल और डीजल का दुनिया में चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है. इस रैंकिंग में कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस को एक साथ लेकर लिखा गया है.

रिफाइनिंग में भी आगे है भारत?

भारत के पास बड़ी रिफाइनिंग क्षमता भी है. देश की रिफाइनिंग क्षमता वित्त वर्ष 2025 तक करीब 258.12 मिलियन टन प्रति वर्ष पहुंच चुकी थी. भारत घरेलू जरूरतों के साथ-साथ पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात भी करता है.

See also  PSU NLC India और NALCO मिलकर लगाएंगे 1,080 MW का पावर प्लांट

शेयर करें
लॉन्च हुई Nissan Tekton