विमल वाटिका और वी-स्क्वेयर में इंडिपेंडेंस डे स्पेशल सेल

शेयर करें

रायपुर | इंडिपेंडेंस-डे के अवसर पर शहर के प्रमुख फैशन स्टोर विमल वाटिका और वी-स्क्वेयर ने 7 से 16 अगस्त तक मेगा सेल की घोषणा की है। सेल के दौरान ग्राहकों को पुरुष, महिला और बच्चों के परिधानों पर फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पुरुषों के लिए शूटिंग-शर्टिंग, सूट, ब्लेजर और शेरवानी, जबकि महिलाओं के लिए वेडिंग लहंगा, इंडो-वेस्टर्न, कुर्ती, टॉप और जींस की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। बच्चों के परिधानों पर भी विशेष छूट दी जा रही है। शोरूम में लीवाइस, एरो, लुई फिलिप, जैक एंड जोन्स, यूएस पोलो असन, स्पाइकर, किलर, ब्लैकबेरीज, पेपे जींस और यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन सहित कई नेशनल एवं इंटरनेशनल ब्रांड उपलब्ध हैं। पंडरी स्थित विमल वाटिका और साइंस सेंटर टर्निंग स्थित वी-स्क्वेयर स्टोर में इस विशेष छूट का लाभ लिया जा सकता है।

See also  रायगढ़ में GK Electric के शोरूम 'AMAR EV' का शुभारंभ

स्टोर में मिलने वाली खास सुविधाएं
शोरूम के संचालक महेश चौधरी ने बताया कि शादी-विवाह के लिए विशेष बल्क बुकिंग भी सेल मूल्य पर की जा रही है। यहां मुंबई और दिल्ली के प्रसिद्ध डिजाइनरों के एथनिक परिधान उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद और फिटिंग के अनुसार कपड़े तैयार करने की सुविधा भी दी जाती है। जरूरत पड़ने पर सूट, शेरवानी या शर्ट-पैंट की सिलाई 24 घंटे में कर दी जाती है। इसके अलावा घर या कार्यालय पर कपड़ों के सैंपल दिखाने, नाप लेने, ट्रायल और तैयार परिधान की डिलीवरी तक की होम सर्विस भी उपलब्ध कराई जाती है।


शेयर करें