MG Hector Tomahawk EV और PHEV की भारत में एंट्री

शेयर करें

कार निर्माता कंपनी JSW MG मोटर ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी को लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Hector Tomahawk है. नई Hector Tomahawk को कंपनी ने इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड यानी PHEV पावरट्रेन के साथ पेश किया है. नई एसयूवी में लोगों को कई खास फीचर्स मिलने वाले हैं. ऐसे में अगर आप नई एसयूवी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं नई Hector Tomahawk की सभी डिटेल्स के बारे में.

MG Hector Tomahawk की कीमत

सबसे पहले बात कर लेते हैं नई MG Hector Tomahawk की कीमत के बारे में तो MG Hector Tomahawk की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.50 लाख रुपये है. एसयूवी का सात सीट वाला Excite वेरिएंट 19.50 लाख रुपये में पेश किया गया है. वहीं Exclusive वेरिएंट की कीमत 22 लाख रुपये है. पांच सीट वाला Essence वेरिएंट 23 लाख रुपये और सात सीट वाला Essence वेरिएंट 23.50 लाख रुपये में पेश किया गया है.
PHEV मॉडल की बात करें तो इसमें दो सात-सीटर वेरिएंट दिए गए हैं. Exclusive की कीमत 25.70 लाख रुपये और Essence की कीमत 27.80 लाख रुपये है. यह सभी कीमतें शुरुआती एक्स-शोरूम हैं.

See also  जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ रही ऑटो सेल्स, FADA की ताजा रिपोर्ट जारी

ग्राहक चाहे तो इस ईवी एसयूवी को BaaS विकल्प के साथ भी खरीद सकते हैं. इसके तहत ईवी की शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये है. इसके साथ 4.90 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी रेंट देना होगा.

MG Hector Tomahawk रेंज

MG Hector Tomahawk ईवी में 69.2 kWh की बैटरी दी गई है. इसमें Permanent Magnet Synchronous Motor लगी है, जो 150 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क पैदा करती है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 517 किलोमीटर तक चल सकती है. इसमें 90 kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

Hector Tomahawk PHEV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. इलेक्ट्रिक मोटर 148 kW की पावर देती है. यह SUV केवल इलेक्ट्रिक पावर पर 115 किलोमीटर से ज्यादा चल सकती है. वहीं बैटरी फुल चार्ज और पेट्रोल टैंक फुल होने पर इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1100 किलोमीटर से ज्यादा बताई गई है. 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इस कार को करीब 9 सेकंड लगते हैं.

See also  9.99 लाख रुपये की कीमत के साथ हुई लॉन्च Tata Curvv Series X

नई MG Hector Tomahawk में चार ड्राइविंग मोड दिए गए हैं. Pure Electric मोड में कार केवल बैटरी से चलती है. वहीं Series Hybrid मोड में पेट्रोल इंजन बिजली बनाने का काम करता है, जबकि पहियों को इलेक्ट्रिक मोटर चलाती है. Parallel Hybrid में इंजन और मोटर दोनों मिलकर काम करते है. वहीं Engine Direct Drive मोड खास तौर पर हाईवे पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

MG Hector Tomahawk फीचर्स

नई MG Hector Tomahawk के केबिन में Almond Brown और Carbon Black कलर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें लेदर जैसी सीट अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड और डोर आर्मरेस्ट पर लेदर-टाइप फिनिश और लेदर रैपिड स्टीयरिंग व्हील मिलता है. फ्रंट सीटें वेंटिलेटेड हैं और ड्राइवर सीट में छह तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और मेमोरी फंक्शन दिया गया है. को-ड्राइवर सीट में चार तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट मिलता है. इसके अलावा डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, रियर विंडो सनशेड, PM2.5 एयर फिल्टर और 256-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी हैं.

See also  मेटल बॉडी और स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Ather Konarc

इस SUV में 15.6 इंच की HD इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ 8.8 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. इसमें वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto का सपोर्ट मिलता है. म्यूजिक के लिए 10-स्पीकर Infinity ऑडियो सिस्टम दिया गया है. MG का i-SMART 3.0 सिस्टम 80 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स उपलब्ध कराता है. इसमें जेस्चर कंट्रोल के लिए i-SWIPE फीचर भी है. GenAI आधारित वॉयस असिस्टेंट 30 से ज्यादा Hinglish कमांड समझ सकता है.


शेयर करें
लॉन्च हुई Nissan Tekton