अगर आप आने वाले दिनों में एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप टाटा की नई कर्व ( Tata Curvv Series X ) एसयूवी को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. कंपनी ने अब अपनी लोकप्रिय एसयूवी कूपे Curvv का नया Curvv Series X लाइनअप लॉन्च किया है. नई कर्व सीरीज की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. टाटा ने अपनी इस नई सीरीज में अलग-अलग बजट वाले कई वेरिएंट पेश किए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं नई टाट कर्व X सीरीज के बारे में.
नई Curvv Series X में डिजाइन, आराम, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है. इस सीरीज के लाइनअप में Smart X, Pure X, Pure X+, Creative X+, Accomplished X और Accomplished X+ जैसे वेरिएंट शामिल हैं. साथ ही कुछ वेरिएंट में Dark Edition का विकल्प भी दिया गया है.

Tata Smart X वेरिएंट
टाटा की इस नई सीरीज का सबसे बेस वेरिएंट Smart X है, जिसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है. इस वेरिएंट में R-Comfort Seats, R17 Aero Style Wheels, रियर आर्मरेस्ट के साथ EasySip Cup Docks, फ्लश डोर हैंडल और मल्टी-ड्राइव मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं. Smart X वेरिएंट में 6 एयरबैग, ESP, ABS के साथ EBD, LED हेडलैंप, DRLs और LED टेल लैंप स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Reverse Guide Parking Assist भी मिलता है.
Tata Pure X वेरिएंट
टाटा Pure X की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 10.25 इंच का HARMAN Ultra View इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलता है. साथ ही क्रूज कंट्रोल, Smart Key, पैसिव एंट्री-पैसिव स्टार्ट, 6 स्पीकर और फुली ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल जैसे फीचर्स भी इस वेरिएंट में मिलते है.
Tata Pure X+ वेरिएंट
टाटा Pure X+ वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.79 लाख रुपये है. इसमें Plus Lux Leatherette Pack दिया गया है. इसके तहत Benecke-Kaliko Oyster White लेदरेट सीटें मिलती हैं. इसके अलावा इस वेरिएंट में R17 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं. अगर आपको गाड़ी का ज्यादा प्रीमियम और अलग लुक पसंद है, तो Pure X+ का Dark Edition भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
Tata Creative X+ वेरिएंट
टाटा Creative X+ वेरिएंट की शुरुआती कीमत 12.90 लाख रुपये है. इस वेरिएंट में AeroView वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, R18 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और 360-डिग्री 3D सराउंड-व्यू कैमरा दिया गया है. इसमें Blind-View Monitor, 10.25 इंच का HARMAN Ultra View इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल कॉकपिट भी मिलता है. इसके अलावा TPMS, ऑटोमैटिक हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर और इल्यूमिनेटेड कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं.
नई टाटा कर्व X सीरीज के टॉप वेरिएंट Accomplished X और Accomplished X+ हैं. इन मॉडल्स में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े हैं. इनमें L2 ADAS, Sequential Light Saber LED DRLs और टेल लैंप, वेलकम और गुडबाय एनिमेशन, एम्बिएंट मूड लाइटिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं.
Accomplished X रेंज में Immersive Sound Suite मिलता है, जिसमें JBL का ऑडियो सिस्टम शामिल है. इसमें 12.3 इंच का HARMAN Ultra View इंफोटेनमेंट सिस्टम और 9 स्पीकर दिए गए हैं. इसके अलावा वायरलेस चार्जर, ट्विन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, Breathe IQ एयर प्यूरिफायर, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और Alexa इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड और इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM भी इसका हिस्सा हैं. वहीं, Accomplished X+ में एक और खास सुविधा के तौर पर जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट दिया गया है.
