nissan tekton

Nissan Tekton भारत में लॉन्च: कीमत, माइलेज और फीचर्स देखें

अगर आपने कभी ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Nissan Patrol को करीब से देखा है, तो आप जानते होंगे कि यह सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि ऑफ-रोडिंग की उस्ताद है। मुश्किल रास्तों पर अपनी ताकत साबित करने वाली Patrol सीधे तौर पर भारत के हिस्से कभी नहीं आई, लेकिन अब उसकी एक झलक जरूर आ गई है। Nissan ने अपनी नई सी-सेगमेंट SUV Tekton को आज भारत में लॉन्च कर दिया है।

कंपनी नई Tekton को “Baby Patrol” के तौर पर मार्केट कर रही है। Tekton मूल रूप से नई Duster का ही रीबैज्ड (Rebadged) वर्जन है, जिसका भारत में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ है। निसान ने बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को अपनी इस नई दमदार एसयूवी का ब्रांड एंबेसडर चुना है।

Nissan Tekton की कीमत और बुकिंग डिटेल्स

नई TEKTON अपने सेगमेंट की इकलौती SUV है, जिसमें पूरी रेंज में केवल टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिए गए हैं।

  • शुरुआती कीमत: 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)।

  • बुकिंग: पूरे भारत में डीलरशिप नेटवर्क और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू।

  • डिलीवरी: 20 जुलाई से देशभर में शुरू की जाएगी।

  • लॉन्च ऑफर: शुरुआती 10,000 कारों की बुकिंग पर ग्राहकों को स्पेशल रेट ऑफ इंटरेस्ट (ROI) का लाभ मिलेगा।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा:

“भारत में निसान की वापसी अब मजबूत होती जा रही है। Tekton निसान की नई पॉलिसी का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसे दमदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। कंपनी इसे चेन्नई स्थित अपने प्लांट में बनाएगी और इसे दुनिया के तकरीबन 50 देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।”

एक्सटीरियर डिजाइन: बिल्कुल Nissan Patrol जैसी झलक

इस एसयूवी का डिजाइन मशहूर Nissan Patrol से प्रेरित है, जो इसे सड़क पर एक दमदार रोड प्रेजेंस देता है।

  • फ्रंट लुक: चौड़ी क्रोम ग्रिल, C-शेप LED हेडलाइट्स और मस्क्युलर बॉडी।

  • साइड प्रोफाइल: फ्लश रूफ रेल्स और बड़े व्हील आर्च।

  • रियर लुक: सिंक्रोफ्लो कनेक्टेड C-शेप LED टेललाइट्स और स्पोर्टी स्किड प्लेट।

  • स्पेशल एलिमेंट: पियानो ब्लैक फिनिश में दिया गया मैजेस्टिक हिमालयन क्रेस्ट एलिमेंट इसे एडवेंचर फील देता है।

See also  भारत में लॉन्च हुई टाटा सिएरा ईवी, जानें कीमत और फीचर्स

Nissan Tekton के डायमेंशन (आकार)

लंबे सफर और खराब रास्तों के लिए इस SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस और स्पेस काफी शानदार रखा गया है:

डायमेंशन (Dimension) साइज
लंबाई 4,328 मिमी
चौड़ाई 1,815 मिमी
ऊंचाई 1,674 मिमी
व्हीलबेस 2,657 मिमी
ग्राउंड क्लीयरेंस 212 मिमी
बूट स्पेस 700 लीटर (सेगमेंट में सबसे बड़ा)

दो दमदार टर्बो इंजन और शानदार माइलेज

Nissan Tekton में दो इंजन विकल्प मिलते हैं, जो निसान की मशहूर स्पोर्ट्स कार GT-R से ली गई ‘मिरर बोर कोटिंग टेक्नोलॉजी’ के साथ आते हैं। यह तकनीक इंजन के घर्षण को कम करके माइलेज बढ़ाती है।

  • 1.0 लीटर टर्बो T160 इंजन: यह इंजन 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी के दावे के अनुसार यह 19.4 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देगा।

  • 1.3 लीटर टर्बो T280 इंजन: यह ज्यादा पावरफुल इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसका माइलेज 18.5 किमी प्रतिलीटर तक है।

  • गियरबॉक्स: यह एसयूवी 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

  • ड्राइविंग मोड्स: शहर के लिए हल्का स्टीयरिंग और हाईवे के लिए भारी स्टीयरिंग कंट्रोल (डुअल-मोड स्टीयरिंग)।

See also  भारत में लॉन्च हुई टाटा सिएरा ईवी, जानें कीमत और फीचर्स

image

लग्जरी केबिन और प्रीमियम एडवांस फीचर्स

Tekton के इंटीरियर को लेदरेट सीट, सॉफ्ट-टच मटेरियल और जापानी डिजाइन स्टाइल (बेज, बरगंडी और रोज गोल्ड एक्सेंट) के साथ तैयार किया गया है।

  • 10.1 इंच का टेक-लिंक HD इंफोटेनमेंट सिस्टम।

  • 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर।

  • गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी: गूगल मैप, गूगल असिस्टेंस और 200 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट।

  • पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें (लम्बर सपोर्ट के साथ)।

  • पैनोरमिक सनरूफ और 48 कलर एंबिएंट लाइटिंग।

  • आर्कमीज 3D सराउंड साउंड सिस्टम और 360 डिग्री कैमरा।

भारत NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

नई Tekton को सुरक्षा के मामले में भारत न्यू कार असेस्मेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) द्वारा क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

  • एडल्ट सेफ्टी स्कोर: 32 में से 30.49 पॉइंट।

  • चाइल्ड सेफ्टी स्कोर: 49.00 में से 45.00 पॉइंट।

  • स्टैंडर्ड सेफ्टी: 6 एयरबैग और हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी।

  • 17+ ADAS फीचर्स: इसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।

See also  भारत में लॉन्च हुई टाटा सिएरा ईवी, जानें कीमत और फीचर्स

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *